Dainik Bhaskar
जानिए सत्ता परिवर्तन से किसे क्या मिला: RJD की वापसी हुई, सबसे ज्यादा नुकसान BJP को, कांग्रेस ने महाराष्ट्र का हिसाब किया बराबर
बिहार की राजनीति एक बार फिर से नया मोड़ ले रही है। सत्ता ने करवट ले लिया है लेकिन इसमें नीतीश वहीं के वहीं हैं। बस RJD वापस सत्ता में आ रही है और BJP बाहर जा रही है। इस टर्नओवर में सबसे अधिक फायदा RJD को होने जा रहा है तो सबसे अधिक घाटा BJP को।